इंडिगो एयरबस से 180 विमान ख़रीदेगी

ग़ौरतलब है कि हाल में घरेलू एयरलाइनों में जेट और किंगफ़िशर के बाद इंडिगो तीसरे स्थान पर पहुँच गई है. भारत में हवाई यात्रा के बढ़ते बाज़ार ने देश-विदेशों में विमान सेवाओं का काफ़ी ध्यान खींचा है.भारत की आबादी एक अरब से ज़्यादा है और पर्यवेक्षकों का कहना है कि अर्थव्यवस्था में सुधार के कारण लोगों की ख़र्च करने की क्षमता बढ़ी है.भारत सरकार ने भी सस्ते और सुविधाजनक हवाई सफ़र को अपना समर्थन दिया है.साथ ही भारत में निजी विमान सेवाओं के बढ़ने वाले यातायात की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढाँचा बढ़ाया जा रहा है.












Click it and Unblock the Notifications