पायलट ने रेस्तरां प्रबंधक को कार से कुचला (लीड-1)

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के खान मार्केट में मंगलवार अपराह्न् गाड़ी टकराने पर शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक मोड़ ले लिया। हवाई कम्पनी जेट एयरवेज के पायलट ने अपनी कार से रौंदकर रेस्तरां प्रबंधक को मार दिया। घटना के समय काफी संख्या में वहां दुकानदार मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना खान मार्केट में दोपहर 1.50 बजे एक्सिस बैंक के बाहर हुआ।

पुलिस के मुताबिक द्वारका निवासी राजीव जौली खान मार्केट स्थित अमिकी रेस्तरां के प्रबंधक थे। उनकी हुंडई कार एक फोर्ड आइकन कार से हल्के रूप से टकरा गई। फोर्ड आइकन कार को एक निजी हवाई कम्पनी में पायलट विकास अग्रवाल चला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजीव खान मार्केट से बाहर जा रहे थे जबकि विकास अग्रवाल बाजार में दाखिल हो रहे थे। इसी समय दोनों की कार में खरोंचें आ गईं।

इस बीच गुस्साए जौली की अग्रवाल से नोकझोंक होने लगी। उन्होंने अग्रवाल का कॉलर पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारा। इस दौरान अग्रवार कार के अंदर बैठे थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक अग्रवाल ने वहां से बचकर निकलना चाहा, लेकिन जौली कार की खिड़की से लटक गए। पायलट अग्रवाल कार को आगे बढ़ाते रहे इसी बीच जौली कार की पहियों के नीचे आ गए और कुचले जाने से उनकी मौत हो गई।

ज्ञात हो कि पुलिस ने इसके पहले कहा कि अग्रवाल ने जौली के ऊपर चार बार कार चढ़ाई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद राजीव को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "विकास अग्रवाल पूर्व दिल्ली स्थित पटपड़गंज के निवासी हैं। वह हवाई कम्पनी जेट एयरवेज में पायलट हैं। उनके खिलाफ लापरवाही और जल्दबाजी में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+