फिलीपींस में बाढ़, भूस्खलन में 40 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंध परिषद (एनडीआरआरएमसी) के हवाले से बताया कि उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण करीब दो करोड़ डॉलर की फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के कारण सात लोग लापता हैं जबकि आठ घायल हुए हैं।
एनडीआरआरएमसी के अनुसार 31 दिसम्बर से मूसलाधार बारिश जारी है। इसकी वजह से 10 लाख 20 हजार लोग मुसीबत में फंसे हुए हैं। इसमें राहत शिविरों में ठहरे 365,050 लोग भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications