उप्र में सपा नेता की हत्या
घटना शहर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर मुहल्ले की है, जहां मंगलवार देर रात सपा की जिला समिति के सदस्य ओम कुमार यादव (55) के घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। परिजन यादव को अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई।
गोरखनाथ थाना-प्रभारी ए.के. शाही ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि किन लोगों ने किस मकसद से हत्या की। हत्यारों को पकड़ने के लिए घटना की जांच कर जा रही है। पुलिस के मुताबिक सिर में गोली लगने से यादव की मौत हुई।
उधर घटना से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications