पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 4 की मौत
यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान के शहर मीर अली के हैदर खेल गांव में हुआ। यह क्षेत्र इस्लामिक आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।
नाम नहीं छापने की शर्त पर खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकाने पर ड्रोन से दो मिसाइल दागे गए।
अधिकारी ने कहा, "हमारी रिपोर्ट के मुताबिक हमले में कम से कम चार लोग मारे गए हैं।" मारे गए लोगों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि अमेरिका, अफगानिस्तान से लगे पाकिस्तानी कबायली इलाके में आतंकवादियों के नेटवर्क का ध्वस्त करने के लिए मानव रहित विमान 'ड्रोन' से हमला करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications