लादेन के दामाद का नाम इंटरपोल की सूची पर
अरबी दैनिक 'अल-हयात' के अनुसार लादेन का दामाद मोहम्मद सलीम बारिकान 47 संदिग्धों की इस सूची में 39 स्थान पर है। 47 वर्षीय बारिकान लादेन का सुरक्षाकर्मी था। उसने लादेन की 27साल की बेटी फातिमा से उस समय शादी की थी जब वह 13 साल की थी। शादी के बाद बारिकान महीनों तक अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर गुफा में रहा।
कुछ महीने पहले बारिकान का नाम बहुत से अॉनलाइन फोरम पर जानकारी दी गई थी कि वह वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया।
बारिकान ने 1997 में सऊदी अरब छोड़कर तालिबान में शामिल हो गया था। वहां वह आतंकवादी संगठन का विश्वसनीय कमांडर बन बैठा।
सऊदी अरब के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल मंसूर अल-तुर्की ने चेतावनी दी है कि सभी से 47 आतंकवादी, यमन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन से जुड़े लोगों को हथियार और धन मुहैया कराते हैं।
ब्रिटिश दैनिक 'द टेलीग्राफ' के अनुसार प्रवक्ता ने कहा कि ये सभी सऊदी अरब में आतंकवादी इकाइयां बनाना चाहते हैं और उनमें सऊदी लोगों को शामिल करना चाहते हैं। उन्हें पकड़ने के लिए इंटरपोल की सहायता लेनी होगी।
इन 47 लोगों में से 16 यमन में हैं जबकि 27 अन्य पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फैले हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications