मप्र में सड़क हादसे में 5 की मौत, 30 घायल
धार, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार जिले में श्रद्धालुओं से भरे वाहन के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। मरने वालों में चार महिलाएं एवं एक बच्चा शामिल है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को कालापानी गांव के निवासी पिकअप वाहन से धार जिला मुख्यालय के एक मंदिर से पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे, तभी ताराघाट में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा मांडव थाना क्षेत्र में हुआ।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में चार महिलाओं लीला बाई (50), अवंतिका (30), संतू बाई (40) और सविता (30) के अलावा एक बच्ची वर्षा की मौत हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications