जापानी शेयर बाजार में बढ़त
निक्के ई 225 स्टॉक एवरेज 52.65 अंकों के उछाल के साथ 10,563.33 अंक पर, टोपिक्स सूचकांक 6.87 अंक की तेजी के साथ 933.81 अंक पर कारोबार कर रहा था।
कारोबारियों का कहना है कि यूरोजोन बांड खरीदने की जापानी घोषणा के बाद यूरोपीय बाजार पर दबाव कम हुआ। जापान ने ऋण संकट से जूझ रहे यूरोप को मदद करने के लिए और यूरो में मजबूती लाने के लिए यूरोजोन बांड खरीदने की घोषणा की।
पिछले साल ग्रीस के बाद अब ऋण संकट से ग्रस्त आयरलैंड ने भी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और यूरोपियन सेंट्रल बैंक से राहत पैकेज की मांग की है। कारोबारियों का अनुमान है कि पुर्तगाल भी राहत पैकेज की मांगकर सकते हैं।
चौथी तिमाही में कम्पनियों के बेहतर परिणामों की उम्मीद में मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में बढ़त का रुख देखा गया। वहां कम्पनियों ने चौथी तिमाही के परिणामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है।
अमेरिकी निर्यातोन्मुख जापान के लिए एक बड़ा बाजार है।
मुद्रा बाजार में सुबह नौ बजे डॉलर ने 83.35 येन पर कारोबार किया, जो मंगलवार को शाम पांच बजे के 83.09-12 येन मूल्य से अधिक है।
यूरो ने 1.2981-2983 डॉलर पर कारोबार किया, जो मंगलवार की दर 1.2930-2933 डॉलर से अधिक है।
येन में आई कमजोरी से जापानी निर्यात को अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications