बीजिंग में दूसरे हवाईअड्डे के निर्माण की तैयारी
चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (सीएएसी) के प्रमुख ली जिआझिंग ने मंगलवार को कहा कि नया हवाईअड्डा हर साल कम से कम छह करोड़ यात्रियों को हवाई सेवाएं उपलब्ध कराएगा, इससे बीजिंग कैपिटल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीसीआईए) पर दबाव कम होने की सम्भावना है।
बीसीआईए ने पिछले साल 7.39 करोड़ यात्रियों को हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई थीं। इस तरह से यह हवाईअड्डा दुनिया में दूसरा ऐसा सबसे बड़ा हवाईअड्डा है जिसकी सेवाएं सबसे ज्यादा यात्रियों ने लीं।
ली के मुताबिक हवाईअड्डा निर्माण की सभी तैयारियां हो गई हैं और इसके लिए केवल स्टेट काउंसिल की सहमति की आवश्यकता है। इस परियोजना पर कम से कम 100 अरब युआन (करीब 15 अरब डॉलर) का खर्च आएगा।
सीएएसी ने 2011 में 11 नए हवाईअड्डे बनाने की योजना बनाई है और बीजिंग का यह दूसरा हवाईअड्डा उन्हीं में शामिल है। चीन में पहले ही नागरिक उड्डयन के लिए 175 हवाईअड्डे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications