जरदारी ने खोसा को पंजाब सूबे का गवर्नर नियुक्त किया
इस्लामाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सरदार लतीफ खान खोसा को मंगलवार रात पंजाब सूबे का गवर्नर नियुक्त किया।
'पाकिस्तान टाइम्स' ने राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर के हवाले से खबर दी है कि जरदारी ने खोसा की नियुक्ति से सम्बद्ध दस्तावेजों पर मंगलवार को दस्तखत किए।
खोसा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शीर्ष नेता हैं और वह सलमान तासीर का स्थान लेंगे। तासीर की पिछले हफ्ते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने तासीर की हत्या की निंदा करते हुए गवर्नर पद के लिए खोसा के नाम की सिफारिश की थी।
इस बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)ने खोसा को गवर्नर नियुक्त करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार पीएमएल-एन के सूचना सचिव एहसान इकबाल ने कहा है कि गवर्नर की नियुक्ति करना पूरी तरह संघीय सरकार का विशेषाधिकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications