अगवा चिकित्सक रिहा, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से 20 घंटे के अंदर चिकित्सक योगेन्द्र प्रसाद को रिहा करा लिया है। उन्होंने बताया कि इस अपहरण मामले के मास्टरमाइंड देवेन्द्र ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
नीलमणि ने बताया कि इस मामले में अभी भी बिहार और नेपाल के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है तथा गिरफ्तार हुए ठाकुर से पूछताछ की जा रही है।
उल्ल्ेाखनीय है कि सोनवरसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक योगेन्द्र प्रसाद बेला थाना के मुजौलिया गांव स्थित अपने आवास पर थे कि देर रात कुछ लोग मरीज बनकर ईलाज कराने उनके घर पहुंचे। जैसे ही चिकित्सक ने अपने घर का दरवाजा खोला पांच की संख्या में आए अज्ञात अपहरकर्ताओं ने चिकित्सक को अगवा कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications