बिहार के साथ नए रिश्ते की शुरुआत : विश्व बैंक अध्यक्ष (लीड-1)

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के तहत विश्व बैंक बिहार सरकार को मदद दे रहा है, अगर वह पूरा होता है तो यह गौरव की बात होगी। उन्होंने बिहार सरकार को हर सम्भव मदद देने का भरोसा देते हुए कहा कि बिहार में आकर वह अच्छा अनुभव कर रहे हैं। वैसे उन्हें सर्द मौसम के कारण गया न जाने का दुख भी हुआ।

इसके पूर्व बुधवार को विश्व बैंक और बिहार सरकार के बीच आपदा प्रबंधन क्षेत्र में प्रदेश को 4,500 करोड़ रुपये की मदद दिए जाने का समझौता हुआ। इसमें 1,000 करोड़ रुपये कोसी क्षेत्र के पुनस्र्थापना के लिए दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में कोसी में आई बाढ़ से करीब 33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। विश्व बैंक द्वारा दी गई मदद राशि से विस्थापितों के लिए एक लाख घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 290 किलोमीटर सड़क और 90 पुल-पुलियों का निर्माण कराया जाएगा, 50 हजार लोगों को आजीविका के साधनों से जोड़ा जाएगा ताकि वे खुद को कर्ज से मुक्त कर सकें।

इसके पूर्व जोलिक ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के गंगा नदी में चलने वाले फ्लोटिंग रेस्तरां लोरेटिंग में बैठकर गंगा का जायजा भी लिया। गंगा में डॉल्फिन देखकर वह काफी उत्साहित दिखे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+