बिहार और विश्व बैंक के बीच आपदा प्रबंधन क्षेत्र में समझौता
समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विश्व बैंक के अध्यक्ष राबर्ट बी़ जोलिक ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। जोलिक ने कहा कि यह बिहार के साथ नए रिश्ते की शुरुआत है, जबकि नीतीश ने इसके लिए विश्व बैंक के अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में कोसी में आई बाढ़ से करीब 33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। विश्व बैंक द्वारा दी गई मदद राशि से एक लाख घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 290 किलोमीटर सड़क और 90 पुल-पुलियों का निर्माण कराया जाएगा, 50 हजार लोगों को आजीविका के साधनों से जोड़ जाएगा ताकि वे खुद को कर्ज मुक्त कर सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications