इंडिगो खरीदेगी 180 एयरबस विमान
कम्पनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक समझौते के तहत निर्माता कम्पनी 180 पर्यावरण अनुकूल वमानों की आपूर्ति करेगी, जिसमें से 150 नियो श्रेणी के और 30 स्टैंडर्ड श्रेणी के होंगे।
विमान की खरीदारी के साथ इंडिगो पर्यावरण हितैषी नियो विमानों का संचालन करने वाली दुनिया की पहली कम्पनी बन जाएगी।
एयरबस के नियो विमानों में उन्नत इंजन के कारण कम ईंधन की खपत होती है। जिसके कारण इससे सस्ती उड़ान सेवा का संचालन किया जा सकता है और यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications