गंगा की स्वच्छता के प्रयास : रमेश

पटना में बुधवार को विश्व बैंक के अध्यक्ष रॉबर्ट बी़ जोलिक के साथ फ्लोटिंग रेस्तरां लोरेटिंग में बैठकर गंगा की सैर करने के बाद पत्रकारों के साथ चर्चा में रमेश ने कहा कि गंगा में अविरल निर्मल धारा बहे, इसके लिए लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में चार शहरों में गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए पहले ही 450 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। अब इसके अतिरिक्त अन्य 19 शहरों के लिए 3,000 करोड़ रुपये की राशि देने की योजना है, जिसमें केवल पटना के लिए 1,500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने डॉल्फिन बचाने की मुहिम की चर्चा करते हुए कहा कि गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डॉल्फिन का गंगा में होना जरूरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+