उड़ीसा में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
भुवनेश्वर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के क्योंझर जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
पुलिस अधीक्षक ए.के.सिंह ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस एक सुराग के आधार पर बलिपदार संरक्षित वन क्षेत्र में नक्सलियों के शिविरों पर धावा बोला। उनके गोलियां चलाने पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे तक चली गोलीबारी में दो नक्सली मौके पर ही मारे गए जबकि अन्य वहां से बचकर निकल भागने में कामयाब रहे।
पुलिस ने मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications