महंगाई पर मंत्रियों की बैठक खत्म, कोई घोषणा नहीं
बैठक में कुछ सुझावों पर चर्चा हुई लेकिन किसी की घोषणा नहीं की गई।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "इस मुद्दे पर आज मंत्रियों की और बैठक होगी।"
देश में प्याज की उच्च कीमतों के कारण खाद्यान्न मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 18 फीसदी को पार कर गई है। देश में प्याज 55 से 60 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक मंत्रियों के बीच हालांकि विचार-विमर्श जारी रहेगा लेकिन बुधवार को कोई औपचारिक बैठक नहीं होगी।
अधिकारी ने कहा, "विचार-विमर्श के बाद मंत्री प्रधानमंत्री से मिलेंगे और संभवत: प्रधानमंत्री एक और बैठक बुलाएं।"
उच्च मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव से भी बुधवार को मुलाकात कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications