हिमाचल में दूसरे दिन धूप खिली
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दूसरे दिन भी धूप खिली। इससे न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई और लोगों ने राहत महसूस की। वहीं मौसम विभाग ने इस हफ्ते के आखिर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की है।शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में 14 और 15 जनवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।"
उन्होंने बताया कि कैस्पियन सागर से उठने वाला पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान-पाकिस्तान के इलाके से गुजर रहा है। इसे फिर से इस क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। सिंह ने कहा, "पहाड़ियों के मध्य बसे अधिकतर शहरों में गुरुवार के बाद बर्फबारी और बारिश हो सकती है।"शिमला में मामूली रूप से न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह छह डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में लाहौल एवं स्पीति जिले का मुख्यालय केलांग बुधवार को सबसे सर्द रहा और यहां तापमान शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया।किन्नौर जिले के कालपा में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि भूंतर में यह 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और धर्मशाला में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।












Click it and Unblock the Notifications