पीएसी के समक्ष पेश हुए सेनाध्यक्ष

सेनाध्यक्ष का पीएसी के समक्ष पेश होने का यह पहला मौका है। पीएसी सरकारी खर्च पर नजर रखती है। आमतौर पर इसकी बैठकों में रक्षा सचिव और सेनाओं के उपप्रमुख हिस्सा लेते हैं।

सूत्रों ने बताया कि सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष सुबह करीब 11 बजे पेश हुए।

सेनाध्यक्ष के साथ पहुंचे अधिकारियों ने कैंटीन के कामकाज के प्रबंधन और उनके कर्मियों को राशन वितरण के तरीके की जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल पी.वी.नाइक शाम को पीएसी के समक्ष पेश होंगे।

नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार दिन की इंडोनेशिया यात्रा पर हैं। पीएसी में उनका प्रतिनिधित्व नौसेना उपप्रमुख वाइस एडमिरल डी.के.दीवान करेंगे।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) की राशन आपूर्ति श्रृंखला के प्रबंधन में अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया है।

सीएजी की गत अगस्त की इस रिपोर्ट में सीडीएस और उसकी यूनिट-रन-कैन्टींस (यूआरसी) के कामकाज के तरीकों और लेखे में पारदर्शिता न होने की आलोचना की गई है।

इस पर पीएसी ने रक्षा मंत्रालय ने जवाब मांगा था। मंत्रालय ने सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों से इस बारे में जवाब मांगा था।

एयर चीफ मार्शल नाइक ने मंगलावार को संवाददाताओं को बताया, "हम अपने इस रुख पर कायम रहेंगे कि यूआरसी उनके दायरे से बाहर है। मुझे लगता है कि यह बुनियादी मसला है जिस पर सुनवाई या पूछताछ होगी। हम अपना जवाब सौंप चुके हैं।"

उन्होंने साथ ही यह भी कहा, "हम सभी को यह बात याद रखनी चाहिए कि हम सभी संसद के अधीन हैं। यह हमारी शासन प्रणाली की व्यवस्था है, कोई भी इससे अछूता नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+