सार्वजनिक शौचालय जैसे गंदे होते हैं एटीएम

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ब्रिटेन में कुछ एटीएम मशीनों में लगे की पैड्स पर जमी गंदगी के नमूने इकट्ठे कर उनकी जांच की। उन्होंने इन एटीएम्स के नजदीक स्थित सार्वजनिक शौचालयों से भी गंदगी के कुछ नमूने इकट्ठे किए और एक प्रयोगशाला में माइक्रोस्कोप से उसकी जांच की।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक दोनों स्थानों से इकट्ठे किए गए नमूनों को रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दिया गया ताकी उनमें मौजूद कीटाणु विकसित हो सकें। बाद में इनकी जांच करने पर पता चला कि दोनों ही स्थानों से इकट्ठे किए गए नमूनों में सूडोमोनास और बैसीलस बैक्टीरिया मौजूद थे। ये बैक्टीरिया अतिसार जैसी बीमारियां फैलाने के लिए जाने जाते हैं।

बैक्टीरिया को नष्ट करने वाले उत्पाद बनाने वाली कम्पनी 'बायोकोट' के सूक्ष्मजीवविज्ञानी रिचर्ड हैस्टिंग्स कहते हैं, "हम बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने वाली एटीएम मशीनों और सार्वजनिक शौचालयों में बैक्टीरिया संक्रमण के स्तर की तुलना करना चाहते थे।"

उन्होंने कहा, "हम परिणामों से बहुत ज्यादा हैरान थे क्योंकि एटीएम मशीनों से इकट्ठे किए गए नमूनों में उतने ही बैक्टीरिया मौजूद थे जितने कि सार्वजनिक शौचालय में होते हैं।"

दरअसल हाल ही में एक सर्वेक्षण हुआ था जिसमें खुलासा हुआ था कि ब्रिटेनवासी सार्वजनिक शौचालयों को उनके स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। इसके बाद 'बायोकोट' ने यह जांच की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+