वायुसेना अध्यक्ष ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया
उन्होंने विकास एवं सामाजिक सेवा योजनाओं, आपदा राहत, जागरूकता कार्यक्रम और साहस एवं खेल गतिविधियां में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
एयर चीफ मार्शल को एनसीसी कैडेटों ने गार्ड आफ आनर दिया, जिनमें थल सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेट शामिल थे। इसके बाद बैंड प्रदर्शन किया गया।
इस गणतंत्र दिवस शिविर में लड़कों और लड़कियों सहित 1950 कैडेट भाग ले रहे हैं, जिनमें सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेट शामिल हैं। एक महीने तक चलने वाले गणतंत्र दिवस शिविर के दौरान ये कैडेट सांस्कृतिक, राष्ट्रीय एकता जागरूकता और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रतिस्पर्धाओं सहित अनेक गतिविधियों में भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications