राष्ट्रीय जल नीति की समीक्षा के लिए सहभागी समझ पर जोर
वे मंगलवार को यहां जल संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय जल नीति की समीक्षा पर गैर सरकारी संगठनों के साथ विमर्श बैठक' विषयक दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र पर बोल रहे थे।
बंसल ने कहा कि जल संसाधनों का विकास और प्रबंधन तभी संभव हो सकता है जब समाज के सभी वर्ग इससे जुड़ें। उन्होंने कहा कि भारत की विकास प्रक्रिया में गैर सरकारी संगठनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आशा है कि दो दिवसीय विमर्श के दौरान भारत की जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कारगर तरीका उन्हें मिल जाएगा।
जल संसाधन राज्यमंत्री विंसेन्ट एच़ पाला, सदस्य जल संसाधन एवं ग्रामीण विकास डा़ मिहिर शाह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जल संसाधन अतिरिक्त सचिव पी़ मोहन कुमार, जल विशेषज्ञ, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications