चीन ने भारतीय सीमा का अतिक्रमण से किया इंकार
चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता होंग ली ने संवाददाताओं से कहा कि सीमा पर तैनात टुकड़ी दोनों देशों के बीच हुए दो समझौते का सम्मान करती है और उसने वास्तविक नियंत्रण सीमा का कभी भी अतिक्रमण नहीं किया है।
होंग भारती मीडिया में आई उन खबरों के बारे में पूछे गए सवालोंे का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि चीन ने लद्दाख में भारतीय सीमा का उल्लंघन किया था। भारत ने भी हालांकि इन खबरों को निराधार बताया था।
मीडिया में कहा गया था कि चीनी सैन्य टुकड़ी ने लेह में देमचोक क्षेत्र में सीमा का अतिक्रमण किया था।
भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद को सुलझाने के लिए अब तक 14 वार्ताएं की जा चुकी हैं।
भारत का आरोप है कि चीन ने उसके 38,000 वर्ग किलोमीटर भूक्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। पिछले दिनों चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने मजबूत साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications