बुनियादी ढांचा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा पर रहेगा जोड़ : पीएचडी चैम्बर
पीएचडी चैम्बर के अध्यक्ष सलिल भंडारी ने मंगलवार को कहा कि चैंबर इस साल बुनियादी ढांचा, औद्योगिक नीति, बिजली और वैकल्पिक ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, आवास, ग्रामीण विकास, कृषि व्यवसाय, शिक्षा और क्षमता विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगा।
भंडारी ने कहा कि उत्तरी और केंद्रीय राज्य पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों से पीछे हैं। उत्तरी राज्यों को उद्योग और कृषि विकास के बीच संतुलन बनाना होगा। अगला 10 साल उत्तरी राज्यों के लिए काफी अहम है। इन्हें अपनी जनसांख्यिकी विशेषता का लाभ उठाना होगा। इन राज्यों में औसत उम्र घटकर 24 साल हो जाएगी, जो दक्षिणी राज्यों में 36 साल रहेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तरी राज्यों को उद्योग जगत को महाराष्ट्र और गुजरात की तुलना में बेहतर प्रोत्साहन देना होगा।
भंडारी ने कहा कि रेल संरचना को मजबूत बनाने से महंगाई पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। चैम्बर ने निर्माण उद्योग में कौशल विकास पर भी जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications