विश्व बैंक अध्यक्ष पटना में, कोसी पीड़ितों के लिए होगा समझौता

पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व बैंक के अध्यक्ष रॉबर्ट बी़ जोलिएक अपने दो दिन के बिहार दौरे पर मंगलवार की शाम पटना पहुंचे। बुधवार को बिहार सरकार के साथ वे वर्ष 2008 में कोसी में आई बाढ़ से प्रभावित होने वालों की सहायता के लिए एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अध्यक्ष जोलिएक मंगलवार को पटना पहुंच गए। जोलिएक बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वर्ष 2008 में आई कोसी बाढ़ से प्रभावित होने वालों की सहायता के लिए एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। वे सुबह बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की पटना के लोरेटिंग रेस्तरां में बैठकर गंगा की सैर करेंगे।

अधिकारी के अनुसार कोसी पुनर्वास योजना के लिए विश्व बैंक एक हजार करोड़ रुपये की सहायता देगा। सूत्रों के अनुसार इस सहायता राशि से कोसी पीड़ितों के लिए घर बनाए जाने की योजना है। इसके साथ ही इससे इलाके के क्षतिग्रस्त पुल, पुलियों को बनवाया जाएगा और आजीविका के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

एक अधिकारी के मुताबिक बुधवार को अध्यक्ष गया जाएंगे। वहां वे जीविका योजना के तहत चल रहे गांवों का भ्रमण करेंगे और योजना की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा महाबोधि मंदिर भी जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कोसी में आई बाढ़ से पांच जिले के हजारों लोग प्रभावित हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+