वाइब्रेंट गुजरात : 30 बहुराष्ट्रीय कम्पनियां और 16 देश लेंगे हिस्सा

लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाए नए 'महात्मा मंदिर' में होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सम्मेलन में 16 देशों और 30 बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के साथ देश के 19 राज्य भी हिस्सा लेंगे।

कुल 60,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस नए सम्मेलन स्थल में 5,000 लोगों के बैठने की क्षमता है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि इस साल सम्मेलन का मुख्य विषय गुजरात को वैश्विक कारोबारी हब बनाना है।

सम्मेलन में इस साल 18 विषयों पर प्रमुखता से बात की जाएगी। ये विषय हैं : रसायन, पेट्रोकेमिकल, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, पर्यावरण प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाएं, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, जवाहरात, गहने, स्वास्थ्य सेवाएं, ज्ञान, खनन, खनिज, बंदरगाह और जहाज निर्माण, पर्यटन और शहरी विकास। इन विषयों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

गांधीनगर में सोमवार से ही इस सम्मेलन का माहौल बनने लगा है। सोमवार को साबरमती नदी के किनारे पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पतंगबाजी उत्सव शुरू हुई। उसके बाद शाम में नरेंद्र मोदी ने गांधी नगर में एक बड़ी प्रदर्शनी 'ग्लोबल मैन्यूफैक्च रिंग टेक्न ोलॉजी शो' का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में 200 कम्पनियां, 16 देश, 19 राज्य हिस्सा ले रहे हैं। प्रदर्शनी 18 जनवरी तक चलेगी।

इस वर्ष सम्मेलन में गुजरात सरकार 2009 में अहमदाबाद में हुए सम्मेलन में 12 लाख करोड़ रुपये के समझौते (एमओयू) से अधिक राशि का समझौता करना चाहती है।

इस साल 20 लाख करोड़ रुपये के समझौते करने का लक्ष्य रखा गया है। इस क्रम में सोमवार को शैक्षिक संस्थानों के एक गोलमेज सम्मेलन में 74 एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसमें नौ देशों के 25 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि मंडलों ने शैक्षिक सहयोग और आदान-प्रदान के मुद्दे पर बातचीत की।

सम्मेलन दो सालों की अवधि में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कनाडा और जापान सम्मेलन के साझीदार देश हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+