तेंदुए की खाल के साथ नेपाली गिरफ्तार
48 वर्षीय तस्कर वीर बहादुर को सोमवार शाम जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र स्थित बस अड्डे के पास से पकड़ा गया।
गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी देते हुए मंगलवार को कोतवाली प्रभारी जे.पी.तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल के डांग जिले का रहने वाला है और वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में वहीं के एक गिरोह का सदस्य है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि तस्कर बरामद खालें कहां से लाकर किसे बेचने जा रहा था। इस बारे में जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications