राजद विधायक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप
मुंगेर (बिहार), 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सम्राट चौधरी पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने के आरोप में मंगलवार को तारापुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विधायक चौधरी सोमवार की देर शाम सुल्तानगंज की तरफ से अपनी गाड़ी से लौट रहे थे कि परबत्ता में सड़क किनारे खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को देखकर भड़क गए और गाली गलौज करते हुए उनके साथ बेवजह जमकर मारपीट की।
इधर, तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मुन्ना प्रसाद ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications