अब स्टील से भी मजबूत होगा कांच
यह नया कांच एक मिश्र धातु है जो पैलेडियम के गुणों को दर्शाता है। इसमें फास्फोरस, सिलीकान और जर्मेनियम का मिश्रण है, जो एक एक मिमी की परिधि वाली छड़ के रूप में है। अब इसमें चांदी को मिलाकर छड़ को छह मिमी तक परिधि बढ़ाने की योजना है।
इस विषय में बर्कले प्रयोगशाला के राबर्ट रिची, जो पेशे से पदार्थ वैज्ञानिक हैं, ने बताया कि इस शोध से धात्विक कांच के निर्माण और प्रयोग में सहायता मिलेगी। इससे कांच अपेक्षाकृत अधिक मजबूत और कठोर होगा।
इस शोध को कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बर्कले प्रयोगशाला में डेमेट्रियू और जानसन ने किया है। इसका परीक्षण राबर्ट रिची के दल ने किया। अपनी सफलता पर रिची का कहना था, "सामान्यत्या, मजबूती और कठोरता धातुओं के विशेष गुण होते हैं, जिसकी सहायता से यह धात्विक कांच मजबूत हो सका।"
उम्मीद जताई जा रही है कि इस नए प्रयोग से कांच के प्रयोग में वृद्धि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications