वाहनों की बिक्री में 30.92 फीसदी इजाफा
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्च र्स (सियाम) ने मंगलवार को आंकड़ा जारी किया। सियाम ने कहा कि ग्राहकों के पास खर्च करने लायक आमदनी बढ़ने और ब्याज दर के घटने के कारण बिक्री में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है।
सियाम ने कहा कि इस अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री में 31.34 फीसदी, व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 45.24 फीसदी, तिपहिया वाहनों की बिक्री में 22.03 फीसदी और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 30.51 फीसदी का इजाफा हुआ।
विश्लेषकों का मानना है कि साल 2011 में भी घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री की यही दर बनी रहेगी। कुछ का तो कहना है कि यात्री वाहन की बिक्री में ही 25-30 फीसदी की वृद्धि होगी।
नए साल में जहां वाहनों की बेहतर बिक्री की उम्मीद है, वहीं कम्पनियों को लागत में वृद्धि का सामना करना होगा। इसे देखते हुए कम्पनियों को कीमत बढ़ाने का भी फैसला लेना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications