कश्मीर पुनर्वास नीति के तहत 50 आवेदन मिले

सूत्रों के मुताबिक आवेदनों में 90 के दशक में नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पहुंच गए युवाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारियां दी गई हैं। जम्मू क्षेत्र के डोडा, पुंछ, राजौरी जिलों व कश्मीर घाटी के लोगों ने ये आवेदन दिए हैं।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इन आवेदनों को याचिका की तरह माना जा रहा है, जिनमें सरकार से नियंत्रण रेखा के पार गए युवाओं की वापसी के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की मांग की गई है।"

अधिकारी ने बताया कि आवेदनकर्ताओं ने पुनर्वास नीति का हवाला देते हुए सरकार से इस मामले में जल्द पहल करने के लिए कहा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित पुनर्वास नीति के तहत जम्मू एवं कश्मीर के वे युवा जो हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए नियंत्रण रेखा के पार चले गए थे और जिन्होंने आतंकवादी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लिया, वे वापस आ सकते हैं और अपने परिवारों के साथ जीवन गुजार सकते हैं।

राज्य सरकार ने पिछले साल नवंबर में इस नीति को स्वीकृति दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+