संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी जेरूसलम में होटल गिराने की आलोचना की
मून ने कहा, "यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि इलाके में इजरायल की बस्तियों के एकपक्षीय विस्तार पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।"
मून ने एक बयान जारी कर कहा, "इस तरह की कार्रवाई से इजरायल और फिलीस्तीन के बीच विवाद को सुलझाने की संभावना को झटका लगेगा।"
मून ने इजरायल से कहा कि विवादित क्षेत्र में बस्तियों के निर्माण को रोकने के लिए वह आवश्यक कदम उठाए।
उधर, इजरायल ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा की जारी आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि इलाके में निजी सम्पत्ति खरीदना और विकसित करना इजरायली लोगों का अधिकार है।
उल्लेखनीय है कि शेफर्ड होटल फिलीस्तीन के कब्जे वाले पूर्वी जेरूसलम में स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications