अलीगढ़ में सड़क हादसा, 4 मरे, 10 घायल
हादसा अलीगढ़ शहर के गबाना थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (जी.टी. रोड) पर हुआ। तेज रफ्तार से जा रहे दो ट्रक आमने-सामने से भिड़ गये। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ट्रकों में मजदूर सवार थे।
अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक (शहर) मान सिंह चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि सभी मृतक और घायल मजदूर हैं। दस घायलों में से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक ट्रकों में सरिया, पत्थर और अन्य भवन निर्माण सामग्री भी लदी थी। घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications