एरिजोना में गोलीबारी का आरोपी न्यायालय में पेश
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गिफर्ड्स के चिकित्सकों द्वारा उनकी हालत में सुधार होने के आशापूर्ण बयान के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई है। रविवार को गिफर्डस के सिर में गोली लगने के बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गोलीबारी की इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
एरिजोना के टूसान के एक सुपर मार्केट के बाहर संदिग्ध आरोपी जारेड ली लॉगनर (22) ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। लॉनर पर छह लोगों की हत्या और 14 लोगों को घायल करने का आरोप है। ये सभी लोग गिफर्ड्स की सभा में शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications