मान्यता का खतरा झेल रहे 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों को राहत
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मान्यता रद्द होने के खतरे का सामना कर रहे 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि वह इन डीम्ड विश्वविद्यालयों के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का ताजा पुनर्मूल्यांकन करेगी।
अब अदालत ने केंद्र सरकार को 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों में से प्रत्येक को उनकी कमियों के सम्बंध में दो सप्ताह के अंदर अलग-अलग नोटिस जारी करने को कहा है।
इन 44 विश्वविद्यालयों को भी अपने जवाब भेजने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।
सर्वोच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की खंडपीठ ने महान्यायवादी जी. वाहनवती को 25 अप्रैल को मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। मामले में तीन मई को अगली सुनवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications