पीएसी के समक्ष उपस्थित होंगे सेना के अधिकारी
यह पहला मौका है जब समिति ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा कैंटीन संचालन पर दी गई रिपोर्ट के आधार पर तीनों सेनाओं के उच्च अधिकारियों को तलब किया है।
एक अधिकारी ने बताया, "समिति को सूचित किया गया है कि उसके समक्ष जनरल वी.के. सिंह और एयर चीफ मार्शल प्रदीप नायक उपस्थित होंगे।"
अधिकारी ने बताया कि चूंकि जल सेना के प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा अपने 'पूर्व निर्धारित दौरे' पर इंडोनेशिया में हैं, इसलिए उनका प्रतिनिधित्व वाइस एडमिरल डी.के. दीवान करेंगे।
ज्ञात हो कि गत वर्ष अगस्त की अपनी रिपोर्ट में कैग ने कैंटीन स्टोर विभाग (सीएसडी) की सुविधाओं और उसके कामकाज में पारदर्शिता का अभाव सहित लेखांकन प्रणाली की आलोचना की थी।
इसके बाद पीएसी ने इस मामले में रक्षा मंत्रालय को पत्र को लिखकर जवाब मांगा। इसके जवाब में मंत्रालय ने कथित अनियमितताओं पर तीनों सेना के अधिकारियों को पत्र लिखा।
मंत्रालय की इस कार्रवाई पर सेना ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि कैंटीन संचालन की निगरानी के लिए उसका अपना एक आंतरिक लेखा तंत्र है।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेना प्रमुखों को पीएसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications