जगन के पीछे चलना चाहती हूं : जयासुधा
जयासुधा ने कहा, "मैं कांग्रेस और सोनिया गांधी की इज्जत करती हूं लेकिन में वाईएसआर की समर्थक हूं।"
पार्टी नेतृत्व की अवज्ञा करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में जगन के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए 24 कांग्रेसी विधायकों में से एक जयासुधा कहती हैं कि उन्हें वाईएसआर ने ही राजनीति में आमंत्रित किया था।
उन्होंने कहा, "मैं एक फिल्म अभिनेत्री हूं और मुझे स्वर्गीय वाईएसआर ने राजनीति में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। स्वाभाविक है कि मैं जगनमोहन रेड्डी का भी साथ दूंगी।"
जयासुधा आंध्र प्रदेश विधानसभा में सिकंदराबाद का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने यहां जंतर मंतर पर मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। दरअसल यहां जगनमोहन अपने हजारों समर्थकों के साथ दिनभर के उपवास पर बैठे थे। उनके समर्थकों में दो कांग्रेसी विधायक भी शामिल थे।
उन्होंने कहा, "मैं जगनमोहन रेड्डी के पीछे चलना चाहती हूं..वह आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए, एक अच्छे काम के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।"
गौरतलब है कि जगन ने उनके नजदीकी रिश्तेदार वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी को आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिलने के बाद यह कहते हुए कांग्रेस व कडप्पा संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया था कि पार्टी नेतृत्व उनके परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications