उड़ीसा में बारूदी सुरंग विस्फोट, 3 घायल
पुलिस के मुताबिक भुवनेश्वर से लगभग 500 किलोमीटर दूर ओडियापेंथा गांव के निकट नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में उस समय विस्फोट कर दिया जब वन अधिकारी सरकारी वाहन से कार्यालय जा रहे थे।
पुलिस उप महानिरीक्षक (दक्षिण-पश्चिम) शौमेंद्र प्रियदर्शी ने आईएएनएस को बताया, "विस्फोट में वाहन को नुकसान पहुंचा है।" उन्होंने कहा कि वाहन चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications