आर्सेलरमित्तल ने बैफिनलैंड के अधिग्रहण की बोली की अवधि बढ़ाई
नूनावत ने अपने प्रस्ताव की समय अवधि 10 जनवरी से बढ़ाकर 25 जनवरी और आर्सेलरमित्तल ने समय अवधि बढ़ाकर 21 जनवरी तक कर दी है।
कनाडा के आर्कटिक क्षेत्र में बड़ी इस्पात परियोजना पर काम कर रही बैफिनलैंड के अधिग्रहण के लिए दोनों कम्पनियों में सितम्बर से कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है।
पिछले दिनों आर्सेलर मित्तल ने अपनी बोली 1.25 डॉलर प्रति शेयर से बढ़ाकर 1.40 रुपये प्रति शेयर कर दी थी।
दूसरी ओर नूनावत आयरन ओर के पास बैफिनलैंड की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसने कम्पनी की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1.45 डॉलर प्रति शेयर की बोली लगाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications