भ्रष्टाचार मामले में थॉमस के खिलाफ जारी रहेगी सुनवाई
सर्वोच्च न्यायालय के मामले की सुनवाई के खिलाफ केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की अपील को उनके निधन के बाद गैरजरूरी करार दिए जाने के बाद मामले में बाधा समाप्त हो गई है।
वर्ष 1992 में इस घोटाले के समय थॉमस केरल के नागरिक आपूर्ति सचिव थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री करुणाकरण पर भी इस मामले में सुनवाई चल रही थी।
वर्ष 1999 में पाम तेल घोटाले का मामला दर्ज किया गया था जिसमें थॉमस और अन्य लोगों पर आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप लगे थे। इस घोटाले से सरकार को 2.32 करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications