शीतलहर का असर बरकरार, उप्र में अब तक 90 की मौत (लीड-1)

दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। यहां मंगलवार तड़के न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहने का अनुमान है जबकि 13-14 जनवरी के आसपास हल्की बारिश की सम्भावना है।

कश्मीर घाटी में मंगलवार तड़के हुए हल्के हिमपात के बाद जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का तापमान सोमवार की तुलना में मामूली बढ़ गया। हिमपात से तापमान में हल्की बढ़त हुई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। श्रीनगर में 0.6 मिलीमीटर व दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।

लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.2 डिग्री नीचे व कारगिल में शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के बानिहाल सुरंग क्षेत्र में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिनों में और बारिश व हिमपात का अनुमान है। शिमला, नरकांडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे पहाड़ी पर्यटक इलाकों में गुरुवार के बाद औसत हिमपात हो सकता है।

शिमला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नूर जिले के काल्पा में शून्य से 4.8 डिग्री नीचे, भुंतार में 0.4 डिग्री और धर्मशाला में 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

समूचे उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर लगातार जारी है। शीतलहर से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 90 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान उरई और इटावा प्रदेश में सबसे सर्द स्थान रहे, जहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है।

इसके अलावा आगरा का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 5.7 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का चार डिग्री सेल्सियस और राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सर्दी की वजह से अब तक कुल 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में शाम होते ही कोहरा छा जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पटना में सुबह का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया जिले का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर बरकरार है। धुंध व कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान अब भी एक से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। प्रदेश में उमरिया जिला सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+