महाधिवेशन के एजेंडे का पालन करें मुख्यमंत्री और मंत्री : सोनिया

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महाधिवेशन में की गई अपनी घोषणा पर अमल करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर पार्टी के सदस्यों, जिम्मेदारियों और सुझावों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। उन्होंने नेताओं से भूमि आवंटन में अपनी विवेकाधीन शक्तियों को त्यागने के लिए भी कहा है।

गत 19 दिसम्बर को कांग्रेस महाधिवेशन में गांधी ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए चार बिंदुओं वाले एजेंडे की घोषणा की थी। उन्होंने पार्टी के सदस्यों के इस मुद्दे को भी उठाया था कि केंद्रीय मंत्री अपनी जिम्मेदारियों और उनके सुझावों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक गांधी ने केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पिछले सप्ताह लिखे पत्र में महाधिवेशन में की गई उनकी घोषणाओं का पालन करने के लिए कहा।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा था, "मैं चाहूंगी कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपनी विवेकाधीन शक्तियों को समाप्त कर एक उदाहरण पेश करें।"

गांधी ने राज्यों में जमीनी स्तर से जुड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं के विचारों पर दृढ़ता से अमल करने की भी बात कही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+