प्रोफेसर ने छात्रा का बुर्का हटाया, गिरफ्तार
रांची, 8 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित सेंट जेवियर कालेज के एक प्रोफेसर को शनिवार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने छात्रा का बुर्का हटाने के विरोध में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फादर इमफ्रेम बागे ने छात्रा नेहा परवीन का बुर्का उस समय हटा दिया, जब शुक्रवार को कालेज परिसर में छात्र-छात्राएं फीस बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
बागले ने कहा कि प्रदर्शन कर रही छात्रा को पहचानने के लिए उन्होंेने उसका बुर्का हटाया।
इस घटना के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को रांची के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया, सड़क पर जाम लगाया तथा दुकानों पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने दो स्थानों पर वाहन के टायर भी जलाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications