उप्र में ठंड से अब तक 82 मरे

लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शीतलहर से रविवार को और 13 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड से मरने वालों की संख्या 82 हो गई है।

प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भारत-नेपाल सीमा स्थित महाराजगंज में पांच, बाराबंकी में चार और देवरिया, फिरोजाबाद, हरदोई एवं बस्ती में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

आगरा में तापमान सबसे कम 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। ताजमहल के लिए मशहूर इस शहर में पिछले पांच वर्षो के दौरान तीसरी बार तापमान में इतनी गिरावट आई है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया।

दोपहर में निकली धूप ने हालांकि ठंड से ठिठुरते लोगों को काफी राहत दी। धूप देखते ही लोग गलियों और मैदानों में निकल आए, लेकिन सूर्यास्त होते ही लोग फिर ठिठुरने को विवश हो गए।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शीतलहर कम से कम और तीन दिनों तक जारी रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+