विधायक के वाहन ने मासूम को रौंदा
भोपाल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जितेंद्र डागा के वाहन ने एक मासूम को रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त विधायक वाहन में सवार नहीं थे।
पुलिस के मुताबिक भाजपा विधायक जितेंद्र डागा रविवार को बैरागढ़ थाना क्षेत्र में प्रसाद वितरण करने गए थे। विधायक जब प्रसाद वितरण कर रहे थे। उसी दौरान एक 14 माह का बच्चा जितेंद्र खेलते हुए वाहन के नीचे चला गया। चालक ने नीचे देखे बिना ही वाहन चला दिया, जिससे बच्चा पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बैरागढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार विधायक के वाहन को जब्त कर चालक निकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications