अशोक सिंघल फिर चुने गए विहिप अध्यक्ष
विहिप के महामंत्री प्रवीण तोगड़िया ने संवाददाताओं को बताया कि 250 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सिंघल को फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में श्रीराम जन्मभूमि एवं आतंकवाद के संदर्भ में प्रस्ताव पारित किया गया।
तोगड़िया ने बताया कि कार्यकारिणी में चेन्नई के एस. वेदांतम को अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, स्वयं उन्हें महामंत्री, दिल्ली के दिनेशचंद्र को संगठन महामंत्री, मुम्बई के अशोकराव चौगुले को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें दिल्ली के ओमप्रकाश सिंघल व सुभाष कपूर, केरल के के.वी. मदनन, हुकुमचंद जी सांवला, इंदौर के बालकृष्ण नाइक, कर्नाटक की राजमाता चंद्रकांता देवी, कर्णावती की मीना ताई भट्ट, अहमदाबाद के महेश भाई मेहता, विजयवाड़ा के गंगराजू शामिल हैं।
तोगड़िया के अनुसार हैदराबाद के राघव रेड्डी को मुख्य कोषाध्यक्ष, दिल्ली के चम्पत राय, श्याम गुप्त, विज्ञानानंद, जयपुर के विनायक राव देशपाण्डे एवं चेन्नई के वाई. राघवुलू को संयुक्त महामंत्री बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications