जर्मनी से रक्षा उपकरण चाहता है पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने आतंकवाद से लड़ने की अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए जर्मनी से रक्षा उपकरणों के निर्यात का आग्रह किया। रविवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने जर्मन समकक्ष गुइडो वेस्टरवेल के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद शनिवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "पाकिस्तान ने जर्मनी से अनुरोध किया है कि वह अपनी निर्यात नीति को उदार बनाए, ताकि आतंकवाद से लड़ने की क्षमता बढ़ाने की खातिर हम रक्षा उपकरणों के लिए निर्यात लाइसेंस हासिल कर सकें।"

'डाउन न्यूज' के अनुसार वार्ता के दौरान सामरिक वार्ता की पहल, निवेश में वृद्धि, आर्थिक रिश्ते को मजबूत करने एवं रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने जैसे प्रस्तावों पर जोर दिया गया।

पाकिस्तान रक्षा और सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में यूरोपीय देशों की बेरुखी से आहत है। जबकि यूरोपीय देश कर रहे हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद से मुकाबला के लिए अपनी क्षमता बढ़ाए।

सूत्रों के अनुसार दो दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे जर्मन विदेश मंत्री ने कुरैशी को बताया कि उनका देश यूरोपीय संघ द्वारा शस्त्र निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से पाकिस्तान के रक्षा उपकरणों की मांग पूरी करने में फिलहाल असमर्थ है।

वेस्टरवेल ने हालांकि आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान को सहयोग देने की बर्लिन की ख्वाहिश को दोहराया। उन्होंने आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान और जर्मनी के बीच सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी बल दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+