तेदेपा में मतभेद, तेलंगाना नेता चाहते हैं अलग इकाई

यहां तक कि तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के लिए एक समन्वय समिति के गठन के लिए कुछ नेताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी है, जबकि अन्य समूह ने वरिष्ठ नेता और विधायक निगम जनार्दन रेड्डी के आवास पर समानांतर बैठक की।

नायडू द्वारा समिति में कुछ तेलंगाना विरोधी नेताओं को शामिल किए जाने से नाराज समूह ने मांग की कि पार्टी क्षेत्र के लिए एक पृथक इकाई गठित करे।

जनार्दन रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, "हम तेलंगाना के लिए पृथक पार्टी इकाई चाहते हैं जो तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन को आगे बढ़ा सकती है। हम अपनी मांग से अपने नेताओं को अवगत कराएंगे।"

पूर्व मंत्री ने हालांकि पार्टी में विभाजन से इंकार किया और दावा किया कि नायडू अभी भी उनके नेता हैं। तेदेपा तेलंगाना फोरम के संयोजक जनार्दन रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे नेताओं में ई. दयाकर राव, कदियम श्रीहरि, हरीश्वर रेड्डी, गाम्पा गोवर्धन एवं उमा माधव रेड्डी भी शामिल थे।

उधर, क्षेत्र के लिए समन्वय समिति के गठन के उद्देश्य से सांसद एन. नागेश्वर राव सहित तेलंगाना क्षेत्र के तेदेपा नेताओं के अन्य धड़े ने नायडू से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री नायडू रायलसीमा क्षेत्र से हैं और वह पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने गुरुवार को सार्वजनिक की गई श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट पर भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+