बंगाल में केंद्र करे हस्तक्षेप : रामदेव
रामदेव ने पत्रकारों से कहा, "राज्य में राजनीतिक परिवर्तन की हवा चल रही है। इसे रोकने के लिए कुछ शरारती तत्व हिंसा का सहारा ले रहे हैं। बंगाल की धरती अब रक्त से लहूलुहान हो गई है।"
उन्होंने हिंसा रोकने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया ताकि "निर्दोष लोगों का रक्त न बहाया जाए, महिलाएं विधवा और बच्चे अनाथ न हों।"
योग गुरु ने कहा कि यदि राज्य सरकार अपने कर्तव्यों का पालन करने में असफल होती है तो केंद्र सरकार को 'हस्तक्षेप करना चाहिए'।
रामदेव ने कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्य विपक्षी दल और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए अपना समर्थन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications