जगन अनशन के लिए दिल्ली रवाना

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र जगनमोहन अपने समर्थकों के साथ सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से एक विशेष रेलगाड़ी द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे मंगलवार की रात राजधानी पहुंचेंगे।

जगन के साथ सत्तारूढ़ कांग्रेस के आठ विधायक भी हैं, जबकि कुछ विधायक दिल्ली में शामिल हो सकते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से कांग्रेस नेता, समर्थक और किसान भी जगन के साथ हैं।

पूर्व मंत्री एवं विधायक बी. श्रीनिवास रेड्डी, पी. सुभाष चंद्र बोस और कोंडा सुरेश प्रमुख नेताओं में हैं जो जगन के साथ दिल्ली आ रहे हैं।

दो सांसद एम. राजमोहन रेड्डी और सब्बम हरी अनशन वाले दिन जगन के साथ हो सकते हैं।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने पिछले दिनों पार्टी के विधायकों को जगन के अनशन में शामिल न होने की हिदायत दी थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने विजयवाड़ा में आयोजित जगन के 48 घंटे के अनशन में कांग्रेस के करीब दो दर्जन विधायक शामिल हुए थे। विजयवाड़ा में अपने शक्ति प्रदर्शन के बाद जगन ऐसा ही नजारा दिल्ली में पेश करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+